अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई
4,100 किलोग्राम गुड़ लाहन बरामद कर किया नष्ट, अवैध देशी मदिरा भी जब्त,
कुल 8 प्रकरण पंजीबद्ध
#newsimpact #gwaliornews
ग्वालियर, 11 सितम्बर 2026/ कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के आदेशानुसार आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विनिर्माण, विक्रय, संग्रहण एवं परिवहन के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। आबकारी उपायुक्त श्री संदीप शर्मा के निर्देशन एवं सहायक आबकारी आयुक्त श्री राज नारायण सोनी के मार्गदर्शन में विभागीय टीम ने भितरवार क्षेत्र एवं ग्वालियर शहर में विभिन्न स्थानों पर दबिश दी।
भितरवार क्षेत्र के चकमियापुर एवं गोलपुरा कंजर डेरों से लगभग 4,100 किलोग्राम गुड़ लाहन बरामद किया गया। मौके पर सैंपल लेने के बाद शेष गुड़ लाहन को नष्ट किया गया। इसके अलावा भितरवार एवं ग्वालियर शहर के विभिन्न स्थानों से कुल 57 पाव देशी मदिरा प्लेन भी बरामद की गई।
आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत कुल 8 प्रकरण प