प्रतापगढ़: मजदूरी विवाद में हत्या के मामले का सफल अनावरण, मुख्य अभियुक्त जैतीपुर से किया गया गिरफ्तार
प्रतापगढ़ के थाना अंतू क्षेत्र में मजदूरी के पैसों के विवाद में राममिलन गुप्ता की क्रिकेट बैट से पीटकर हत्या करने वाले मुख्य अभियुक्त रामराज को पुलिस ने जैतीपुर से गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया है। पुलिस ने रविवार दोपहर 3 बजे आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बैट बरामद कर लिया है। अन्य फरार अभियुक्तों की तलाश जारी है।