नवाबगंज: सांसद इकरा हसन पर दिए गए बयान को लेकर भाकियू दशहरी के जिलाध्यक्ष ने दी प्रतिक्रिया
बाराबंकी के भाकियू दशहरी जिला अध्यक्ष निहाल अहमद सिद्दीकी समाजसेवी ने रविवार करीब 2बजे मीडिया से बातचीत करते हुए कहा जिस तरह से योगेंद्र सिंह राणा जो कि अपने आप को करणी सेना का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कहता है जिसने सांसद इकरा हसन पर अभद्र टिप्पणी की है जो बहुत ही निंदनीय है इस तरह की अभद्र भाषा व विवादित बयानों पर रोक लगाने के लिए सरकार को कठोर कदम उठाने होंगे।