नवाबगंज: बाराबंकी में टॉन्सिल सर्जरी के बाद मरीज की हुई मौत, परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाकर किया हंगामा
उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के निजी हॉस्पिटल में टॉन्सिल की सर्जरी के बाद मरीज की मौत हो गई। देवा निवासी मोहम्मद गुफरान की रविवार सुबह 7 बजे नाक, कान व गला विशेषज्ञ डॉ. विवेक वर्मा ने सर्जरी की।सर्जरी के तुरंत बाद मरीज की हालत बिगड़ने लगी। मरीज को लगातार ब्लीडिंग हो रही थी। डॉक्टर विवेक वर्मा सर्जरी के बाद लखनऊ चले गए। परिजनों ने डॉक्टर को बुलाने की गुहार लगाई।