*ज़िला पदाधिकारी ने दैनिक जनता दरबार में सुनी आमजनों की समस्याएँ*
*समस्याओं का हुआ ऑन द स्पॉट निवारण*
*जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों को प्राथमिकता स्तर पर निष्पादन हेतु पदाधिकारियों को दिया निर्देश*
गया, 02 जुलाई 2026, जिलाधिकारी, गया श्री शशांक शुभंकर ने समाहरणालय स्थित कार्यालय में आये अनेको व्यक्तियों की समस्या को सुना गया है। जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए लगभग 60 से अधिक आमजनों की समस्याएँ सुनीं।
इस अवसर पर भूमि विवाद, आवास योजना, स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी शिकायतें, पेंशन योजना, मुआवजा, शिक्षा विभाग से संबंधित विषयों समेत अन्य मामलों को लोगों ने जिलाधिकारी के समक्ष रखा।
फतेहपुर धरहरा खुर्द के आवेदक ने बताया कि पैक्स गोदाम धरहरा खुर्द में पैक्स गोदाम का निर्माण कार्य किया जा रहा है, डीएम में जिला सहकारिता पदाधिकारी को जांच करने का निर्देश दिए हैं।
शेरघाटी के आवेदक ने बताया कि वर्ष 2015 में माननीय विधायक फंड से सड़क निर्माण करवाया गया था, जिसका कुछ राशि भुगतान हेतु लंबित है, डीएम ने उप विकास आयुक्त को निर्देश दिए हैं जांच करते हुए शेष लंबित बकाए राशि की भुगतान करवाये।
वजीरगंज महुआंन के आवेदक ने कहा कि भूमि बंदोबस्त परवाना जमीन को अंचल अमीन द्वारा जमीन की नापी कराए जाने के बाद अंचलाधिकारी वजीरगंज द्वारा दखल कब्जा नही दिलाया जा रहा है, डीएम ने डीसीएलआर सदर को जांच करने का निर्देश दिए हैं।
ज़िला पदाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को संबंधित प्रकरणों का त्वरित एवं निष्पक्ष निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान जिला प्रशासन की प्राथमिकता है और प्रत्येक विभागीय पदाधिकारी इस दिशा में गंभीरता से कार्य करें।
CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar Samrat Choudhary
3 views | Gaya, Bihar | Jul 2, 2026