सरधना: संदिग्ध परिस्थितियों में करनावल का युवक पांच दिन से लापता, दादी ने दर्ज कराई गुमशुदगी, पुलिस मामले की जांच में जुटी
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के कस्बा करनावल संदीप परिस्थितियों में लापता हुए युवक का 5 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लगा है जिसको लेकर किसी अनहोनी के आशंका को लेकर परिजनों में दहशत बनी हुई है। काफी तलाश करने के बाद लापता युवक की दादी ने थाने पर तहजीब देकर अपने पुत्र को तलाश करने की पुलिस से मांग की है पुलिस ने गुमशुद की दर्ज कर जांच शुरू कर दी,