मंडला: अमझर में भरी मड़ई, आहीरों के नृत्य दल ने मोहा मन, रात तक रही रौनक
Mandla, Mandla | Nov 29, 2025 जिले के बम्हनी बंजर क्षेत्र अंतर्गत अमझर ग्राम में शनिवार को मड़ई का आयोजन किया गया। मड़ई में आसपास के क्षेत्रों से आए आहीर दल ने मनमोहक प्रस्तुति दी। उनके गोंडी नृत्य से पूरा मड़ई स्थल झूम उठा। शनिवार शाम 4 बजे के बाद मड़ई में चंडी पूजन के पश्चात मड़ई ब्याही गई। मेले में सर्कस, झूला, बच्चों के खेल की सामग्री की दुकानें सजाई गई।