जमुई: कांग्रेस कार्यालय में प्रवीण कुशवाहा को श्रद्धांजलि, नेताओं ने इसे बताया अपूरणीय क्षति
Jamui, Jamui | May 4, 2026 कांग्रेस कार्यालय में सोमवार 1 बजे बिहार कांग्रेस के पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं भागलपुर जिला कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रवीण कुशवाहा के असामयिक निधन पर शोकसभा आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेद्र कुमार गौतम ने की। शोकसभा में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दिवंगत नेता के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित किया।