मेरठ: कंकरखेडा क्षेत्र में मंदिर में प्रसाद चढ़ाने जा रहे दो युवकों को दबंगों ने मारपीट कर किया घायल
Meerut, Meerut | Feb 22, 2024 कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला गुरुवार को एसएसपी ऑफिस पहुंची, जहां उसने बताया कि बीती 20 फ़रवरी को उसका बेटा और भतीजा मंदिर में प्रसाद चढ़ाने जा रहे थे तभी गांव के दबंगों ने बीच रास्ते में रोककर उसके बेटे और भतीजे के साथ मारपीट की जिसके चलते दोनों घायल हो गए। वहीं परेशान महिला ने बताया कि तहरीर देने के बाद भी थाना पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। पीड़िता ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।