पटना ग्रामीण: गांधी मैदान में प्रशांत किशोर की रैली में कुर्सियां रहीं खाली, प्रशासन पर लोगों को रैली तक न पहुंचने देने का लगा आरोप
गांधी मैदान में जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर के द्वारा बिहार बदलाव रैली का आयोजन शुक्रवार को किया गया था।रैली के लिए पार्टी की तरफ से सारी तैयारियां की गई थी। लोगों के गांधी मैदान तक पहुंचने का इंतजाम किया गया था।लेकिन प्रशांत किशोर के रैली में कुर्सियां खाली ही रह गई। शुक्रवार शाम करीब 5:30 बजे प्रशांत किशोर गांधी मैदान पहुंचे।