पटना ग्रामीण: कोतवाली थाना से निकलते ही कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने कहा- 'यह हमारी यात्रा का आगाज है'
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास का घेराव करने जा रहे कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार के साथ कई कांग्रेसी नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया था। वहीं शुक्रवार शाम करीब 4:00 बजे कोतवाली थाने से बाहर निकलने के बाद कन्हैया कुमार ने साफ तौर पर कह दिया है कि यह हमारी यात्रा का अंत नहीं बल्कि आगाज है।