पटना ग्रामीण: बिहार में अब पूरी तरह से "क्रिमिनल डिसऑर्डर" हो चुका है: तेजस्वी यादव ने अपराध के मुद्दे पर सरकार पर साधा निशाना
शुक्रवार की दोपहर 2 बजे पूर्व सीएम राबड़ी देवी के आवास के बाहर मीडिया से बातचीत करते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपराध के मुद्दे पर बिहार सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राज्य में अब पूरी तरह से क्रिमिनल डिसऑर्डर हो चुका है। अपराधी बेलगम हो गये हैं। हर दिन 200 राउंड गोलियां चल रही हैं।