पटना ग्रामीण: राजापुर पुल के पास कांग्रेस कार्यकर्ताओं और प्रशासन में झड़प, वाटर कैनन का हुआ इस्तेमाल
कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार के नेतृत्व में शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास का घेराव करने जा रहे थे, लेकिन प्रशासन ने राजापुर पुल के पास बैरिकेडिंग लगाकर सभी को रोकने की कोशिश की। शुक्रवार दोपहर करीब 2:00 बजे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कंट्रोल करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया।