पटना ग्रामीण: कांग्रेस का प्रदर्शन समाप्त, कन्हैया कुमार को पुलिस ने हिरासत में लिया: कांग्रेसियों को रोका गया
CM हाउस का घेराव करने निकले कांग्रेसियों का प्रदर्शन शुक्रवार को दोपहर 3 बजे खत्म हो गया। CM हाउस से 3 KM पहले ही पटना पुलिस ने कांग्रेसियों को रोक दिया। राजापुर पुल के पास पुलिस और प्रदर्शनकारियों में थोड़ी देर नोकझोंक हुई। इस दौरान वाटर कैनन के जरिए भीड़ को कंट्रोल किया गया।