कुंडा: मल्ला का पुरवा गांव में सर्पदंश से फर्नीचर कारीगर की हुई मौत, गांव में शोक का माहौल
प्रतापगढ़ के मल्ला का पुरवा गांव में 42 वर्षीय फर्नीचर कारीगर रमेश कुमार विश्वकर्मा की सर्पदंश से दर्दनाक मौत हो गई। गुरुवार सुबह 8 बजे चारपाई से उतरते समय पैर पड़ने पर सांप ने उन्हें डस लिया। प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। रमेश की असामयिक मृत्यु से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और गांव में शोक की लहर है।