मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता के साथ मिलनी चाहिए नौकरी-- पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह
सागर जिले के बंडा में जहरीली शराब से अब तक 18 लोगों की जान जा चुकी है. वही इस पूरे घटनाक्रम के बाद मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह आज सागर जिले के बंडा पहुंचे.. जहां उन्होंने इस घटना में मृत हुए परिजनों से मुलाकात कर और घटना की पूरी जानकारी ली. इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने युवक कांग्रेस द्वारा कैंडल मार्च कार्यक्रम में शामिल होकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी. बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में इलाजरत मरीजों से मुलाकात कर उनका हाल जाना और घटना के बारे में जानकारी ली.
Huzur, Bhopal | Sep 14, 2026