परसिया: चांदामेटा के आंगनबाड़ी में सहायिका ने बालिका से दबवाए पैर, वीडियो वायरल होने पर परिजनों ने की शिकायत
चांदामेटा के आंगनबाडी में सहायिका द्वारा बालिका से पैर दबवाने का वीडियों गुरुवार को पांच बजे वायरल हुआ। वीडियों में सहायिका लेटी हुई है और बालिका पैर दबाते नजर आ रही है। बालिका के परिजनों ने इसकी शिकायत परियोजना अधिकारी से कर कार्रवाई की मांग की है। मामला चांदामेटा के वार्ड क्रमांक बारह की आंगनबाडी का है।वार्ड क्रमांक बारह चाचा मोहल्ले की आंगनबाडी है।