टीकमगढ़: बारी गांव में जहरीला पदार्थ खाने से महिला की हालत बिगड़ी, जिला अस्पताल में भर्ती
टीकमगढ़ जिले के बारी गांव में बुधवार को एक महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। महिला का नाम अर्चना यादव निवासी बारी गांव बताया गया है। परिजन ने बताया कि महिला अपने घर में थी इसी दौरान उसने अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। महिला का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।