रक्षाबंधन को लेकर एसपी का रात्रिकालीन भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
मुरैना पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा ने रात्रिकालीन भ्रमण के दौरान जिले में लगे स्थाई और अस्थाई नाकों का निरीक्षण किया। इस दौरान चंबल नदी से होने वाले अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर रोक लगाने के लिए पुलिस बल की सतर्कता एवं चैकिंग व्यवस्था का जायजा लिया गया।
वहीं रक्षाबंधन पर्व को लेकर शहरी क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। एसपी ने संदिग्ध वाहनों की सघन जांच, संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार पेट्रोलिंग और अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।