जहानाबाद: नाबालिग से यौनाचार के पॉक्सो एक्ट मामले में आरोपी को 2 वर्ष की कठोर कारावास की सजा
जहानाबाद में पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज सिकरिया थाना कांड संख्या 530/24 में माननीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री सुनील कुमार सिंह ने अभियुक्त चुनमुन कुमार उर्फ चुनचुन कुमार को 2 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई। अंजनी मठ निवासी 20 वर्षीय अभियुक्त को जहानाबाद पुलिस द्वारा प्रस्तुत साक्ष्य एवं समर्पित चार्जशीट के आधार पर दोषी पाया गया।