पाली: NH-44 बंगरिया पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पड़ना निवासी दो युवकों को रौंदा, एक की दर्दनाक मौत, दूसरा गंभीर घायल
Pali, Lalitpur | Jul 4, 2026 नेशनल हाईवे 44 स्थित ग्राम बंगरिया के पास ललितपुर से सागर की ओर जा रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक में ग्राम पड़ना निवासी बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरा जीवन से संघर्ष कर रहा है। बरहाल उक्त मामले में सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस आवश्यक कार्यवाही में जुटी हुई है।