मोतिहारी: चांदमारी स्थित पार्टी जिला कार्यालय में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी के जिला इकाई कमिटी की हुई बैठक
आगामी लोकसभा चुनाव में बिहार के सभी 40 लोकसभा सीटों पर महागठबंधन की जीत सुनिश्चित होगी। केन्द्र के सांप्रदायिक व पूंजीवादी सरकार को जानता उखाड़ फेंकेगी। उक्त बातें भारत की कम्युनिस्ट पार्टी के पूर्वी चंपारण जिला कमिटी के चांदमारी स्थित पार्टी जिला कार्यालय में आयोजित जिला कमिटी के बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के राज्य सचिव कामरेड ललन चौधरी ने कही।