कोडरमा: कोडरमा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी राजद नेता सुभाष प्रसाद यादव बने राजद के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य
राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्यों की घोषणा कर दी गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी में झारखण्ड के कद्दावर नेता और कोडरमा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सुभाष प्रसाद यादव को जगह दी है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सुभाष प्रसाद यादव के शामिल होने से झारखण्ड में राजद की जनाधार बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।