डिंडौरी: चिरईपानी गांव में विधायक ने नल जल योजना का लोकार्पण किया, ग्रामीणों को मिला शुद्ध पेयजल
ग्राम पंचायत मनेरी के पोषक ग्राम चिरई पानी में नल जल योजना का शाहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने लोकार्पण कर ग्रामीणों को सौंपा। गौरतलब है कि ग्रामीण को पानी के लिए 2 किलोमीटर दूर जाना पड़ता था लेकिन गांव में नल जल योजना के संचालित होने से ग्रामीण महिलाओं ने गीत गाकर खुशी मनाई और शहपुरा विधायक ने गुरुवार सुबह 10:00 बजे सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी ।