सिमडेगा: यात्री बस से गांजा तस्करी, तीन तस्कर गिरफ्तार
सिमडेगा पुलिस ने खम्मनटांड़ चेकपोस्ट पर जांच के दौरान ओडिशा से आ रही बस (OD02CW3831) से 4.084 किलो गांजा बरामद कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। शनिवार को 3:10 बजे एसपी एम. अर्शी ने प्रेस वार्ता कर बताया कि आरोपी झारखंड होते हुए गांजा अन्य राज्य ले जा रहे थे। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज।