सिमडेगा: झमाझम बारिश के बीच उपायुक्त ने किया करंगागुड़ी धाम का निरीक्षण
सिमडेगा:- झमाझम बारिश के बीच उपायुक्त कंचन सिंह ने शुक्रवार को 1 बजे करंगागुड़ी पर्यटन स्थल का निरीक्षण किया। यह भ्रमण पर्यटन संवर्धन समिति की बैठक के बाद प्रस्तावित योजनाओं की जमीनी हकीकत जानने के उद्देश्य से किया गया।उपायुक्त ने करंगागुड़ी शिव मंदिर में सीसीटीवी कैमरा, हाईमास्ट लाइट, शेड की मरम्मत जैसी जनोपयोगी सुविधाओं को जल्द लागू करने का निर्देश दिया