सुलतानगंज प्रखंड कार्यालय में BDO और आवास सहायक के बीच मारपीट
सुलतानगंज प्रखंड कार्यालय में सोमवार को BDO और आवास सहायक के बीच हाथापाई का मामला सामने आया. घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, हालांकि वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है.
बताया जा रहा है कि किसी मांग को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ. कुछ चीजों कि पूर्ति नहीं करने पर BDO ने उनके साथ दुर्व्यवहार और गाली-गलौज की. इसके बाद विवाद बढ़ गया और दोनों के बीच मारपीट हो गई. कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर बीच-बचाव किया.
मामले में दोनों पक्षों की ओर से थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. कर्मियों की पहल पर कार्यालय में दोनों पक्षों के बीच समझौते की बात सामने आई है.viral video कि पुष्टि हम नहीं करते हैं.
#Sultanganj #Bhagalpur #BiharNews #LocalNews #BreakingNews