सतना में ‘साड़ी वाली जंग’: बीच सड़क महिला को बाइक से खींचकर पीटा, वीडियो वायरल
सतना के व्यस्त सेमरिया चौक पर दो महिलाओं के बीच जमकर लात-घूंसे चले। पीली साड़ी वाली महिला ने पहले वीडियो बनाया, फिर एक पुरुष के साथ बाइक में सवार हरी साड़ी वाली महिला को बाल पकड़कर नीचे खींच लिया। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव किया। फिलहाल विवाद की वजह सामने नहीं आई है और न ही पुलिस में शिकायत दर्ज हुई है।