कल्पना मिश्रा मौत मामले में जांच के आदेश, कलेक्टर ने एसडीएम सिरमौर को सौंपी जांच
रीवा के गांधी स्मारक चिकित्सालय के स्त्रीरोग विभाग में 26 अगस्त को हुई कल्पना मिश्रा की मौत के मामले में अब प्रशासन ने जांच के आदेश जारी किए हैं। रीवा कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी ने पूरे मामले की जांच एसडीएम सिरमौर दृष्टि जायसवाल को सौंपी है। जांच अधिकारी को 30 दिनों के भीतर तथ्यात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।