सुपौल में नशामुक्ति अभियान को लेकर DIG का संदेश, बोले- बच्चों की जागरूकता से परिवार और समाज में आएगा बदलाव
सुपौल जिला मुख्यालय स्थित सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल उच्च माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को नशामुक्ति जागरूकता अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कोसी रेंज के DIG डॉ. कुमार आशीष मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
विद्यालय पहुंचने पर NCC और स्कूल कैडेट्स ने DIG को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। कार्यक्रम में सुपौल के SP सरथ आर.एस. और साइबर थाना के SDPO गौरव गुप्ता भी मौजूद रहे।
Bihar, India | Aug 24, 2026