सिकंदराराऊ: सिकंदरा राऊ में जुलूस ए मोहम्मदी को लेकर मुस्लिम समाज ने की बैठक
मुस्लिम समाज के द्वारा 28 अगस्त को जुलुसे मोहम्मदी निकालने की घोषणा की गई थी। हिंदू संगठनों के द्वारा 28 अगस्त को रक्षाबंधन और 4 सितंबर को जन्माष्टमी का हवाला देते हुए एसडीएम को ज्ञापन दिया था। इसलिए ज़ुलूसे मोहम्मदी की परमिशन नहीं मिली है। कमेटी के द्वारा बैठक कर नई तारीख को लेकर मंथन किया गया और परमिशन के लिए उच्च अधिकारियों से मुलाकात की बात कही गई है।