शिकोहाबाद: भ्रष्टाचार के खिलाफ अधिवक्ताओं की जीत, शिकोहाबाद के नायब तहसीलदार ब्रजराज सिंह का हुआ तबादला
शिकोहाबाद नायव तहसीलदार ब्रजराज सिंह के भ्रष्टाचार के खिलाफ अधिवक्ताओं का आंदोलन सफल रहा। 5 फरवरी से जारी विरोध के बाद जिलाधिकारी रमेश रंजन ने ब्रजराज सिंह का स्थानांतरण कर दिया। बुधवार शाम 6 बजे क़रीबन इस सफलता पर अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई। वरिष्ठ अधिवक्ता राहुल यादव ने कहा, "भ्रष्टाचार पर हमने जीत हासिल की है।"