शिकोहाबाद: थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के नेशनल हाईवे आगरा रोड पर डॉक्टर दंपत्ति के घर से लाखों की चोरी
थाना शिकोहाबाद क्षेत्र नेशनल हाईवे आगरा रोड निवासी डाक्टर सोनू प्राइवेट हास्पीटल चलाते हैं। बीती रात वह अपनी पत्नी संग कमरे में सो रहे थे। चोरों ने उनके कमरे की बाहर से कुंडी लगा दी फिर दूसरे कमरे में घुसकर अलमारी और बक्सों से नगदी जेवरात चोरी कर ले गये। चोर घर के सीसीटीवी कैमरे भी उखाड़कर ले गये।