शिकोहाबाद: शिकोहाबाद में भाजयुमो ने निकाली बाइक रैली, सैकड़ों युवा शामिल हुए और योगी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं
भाजपा सरकार के उत्तर प्रदेश में 8 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा शिकोहाबाद में बुधवार शाम पांच बजे करीबन बाइक रैली निकाली गई। भाजयुमो महानगर अध्यक्ष अंकित तिवारी के नेतृत्व में आयोजित रैली में सैकड़ों युवाओं ने भाग लिया। रैली ग्रीन पार्क से शुरू होकर विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए काली देवी मंदिर पर समाप्त हुई।