हथुआ: नमाज पढ़ने जा रहे युवक पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी कुशीनगर से गिरफ्तार
उचकागाँव में नमाज पढ़ने जा रहे युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में फरार आरोपी जुलफिकार खां उर्फ गुड्डू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उचकागाँव थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कुशीनगर में छापेमारी कर उसे दबोच लिया। बताया जाता है कि 10 अप्रैल को आपसी विवाद में आरोपी ने युवक पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था।