शामली: दमकल विभाग की टीम ने शामली के विवाह मंडपों में पहुंचकर चलाया फायर सेफ्टी जागरूकता अभियान
Shamli, Shamli | Feb 24, 2024 शनिवार को दमकल विभाग की टीम आलाधिकारियों के आदेश पर शामली जिला मुख्यालय पर स्थित विवाह मंडपों में पहुंची। टीम ने इस दौरान संबंधित कर्मचारियों को अग्निकांड की स्थिति में बचाव और त्वरित कार्रवाई की जानकारी दी। विभाग द्वारा फायर सेफ्टी जागरूकता अभियान के साथ—साथ विवाह मंडपों में लगे अग्निशमन यंत्रों की भी जांच की और उनकी उपयोगिता के बारे में भी बताया।