शामली: आबकारी विभाग ने कैडी, बंतीखेडा, गंगेरू, घसौली समेत 6 गांवों में की छापेमारी, 300 लीटर अवैध शराब के साथ 3 लोग गिरफ्तार
Shamli, Shamli | Feb 24, 2024 जिला आबकारी अधिकारी शामली के कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को विभाग की टीमों ने जनपद के गांव कैडी, बंतीखेड़ा, गंगेरू, घसौली, डेरा राशिमपुरा व चौसाना में छापेमारी की। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि छापेमारी के दौरान 300 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई है। आबकारी पुलिस द्वारा तीन अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया गया। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।