शामली: शामली के टंकी रोड स्थित मंदिर में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई संत शिरोमणि गुरू रविदास की जयंती
Shamli, Shamli | Feb 24, 2024 शनिवार को शामली जिले में विभिन्न स्थानों पर संत शिरोमणि गुरू रविदास जी की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस दौरान जिला मुख्यालय स्थित टंकी रोड पर संत रविदास जी के मंदिर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद संगल व सपा नेत्री इकरा हसन भी शामिल हुए। इस दौरान समाज के गणमान्य लोगों को सम्मानित किया गया।