महागामा नगर पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने को लेकर नगर पंचायत क्षेत्र के चार स्थानों पर बैरिकेडिंग कर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में दो पहिया और चार पहिया वाहनों की सघन जांच किया गया। इस दौरान आने जाने वाले वाहनों की डिकी की जांच की गई। संदेह होने पर वाहनों के कागजात भी खंगाले गए।