रहुई: रहुई अंचल में दूसरी बार CCTV तार की चोरी, चोरों की करतूत कैमरे में कैद, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
Rahui, Nalanda | Aug 20, 2026 रहुई थाना क्षेत्र के रहुई अंचल स्थित आरटीपीएस कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे का तार अज्ञात चोरों ने काटकर चोरी कर लिया। हैरत की बात यह है कि एक महीने के अंदर तार चोरी की यह दूसरी घटना है। इससे पहले भी चोर इंटरनेट का तार काटकर चोरी कर चुके हैं, लेकिन अब तक चोरों का पता नहीं चल सका है। बुधवार की देर शाम हुई तार चोरी की पूरी करतूत अंचल परिसर में लगे सीसीटीवी क