छिंदवाड़ा ब्रेकिंग न्यूज़
आय से अधिक संपत्ति के मामले में लोकायुक्त का छापा, SDO फॉरेस्ट संजू कुमार शर्मा के ठिकानों पर कार्रवाई
छिंदवाड़ा में लोकायुक्त भोपाल की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वन विभाग में पदस्थ SDO फॉरेस्ट संजू कुमार शर्मा के निवास पर छापेमारी की है।
जानकारी के अनुसार, छिंदवाड़ा की प्रोफेसर कॉलोनी स्थित उनके मकान पर लोकायुक्त की टीम जांच कर रही है। संजू कुमार शर्मा वर्तमान में पचमढ़ी में वन विभाग के SDO पद पर पदस्थ बताए जा रहे हैं।
यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति के मामले में की जा रही है। छिंदवाड़ा के अलावा अन्य ठिकानों पर भी लोकायुक्त की कार्रवाई जारी होने की जानकारी सामने आई है।
फिलहाल छापेमारी में कितनी संपत्ति और अन्य दस्तावेज मिले हैं, इसका खुलासा नहीं हुआ है। जांच पूरी होने के बाद ही पूरी जानकारी सामने आएगी।
HK News Seoni | बड़ी
#ChhindwaraBreaking #Lokayukta #LokayuktaRaid #ForestDepartment #ChhindwaraNews #HKNewsSeoni
Chhapara, Seoni | Nov 14, 2026