छपारा अग्निकांड: घटनास्थल पहुंचीं कलेक्टर अंजू अरुण कुमार, पीड़ित परिवारों से की मुलाकात
छपारा में हुए भीषण अग्निकांड के बाद कलेक्टर श्रीमती अंजू अरुण कुमार घटनास्थल के निरीक्षण के लिए पहुंचीं। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया और पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर इस हृदयविदारक घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया।
कलेक्टर ने शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दी। इस दौरान उन्होंने घटना से जुड़े पहलुओं की जानकारी भी ली।
इस दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले लोगों को विनम्र श्रद्धांजलि। शोकाकुल परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं।
#Seoni #Chhapara #CollectorSeoni #AnjuArunKumar #BreakingNews #HKNewsSeoni Rajneesh Harvansh Singh Dinesh Rai Munmun Collector Office Seoni SEONI Police Hashim Khan CDN CM Madhya Pradesh Pravin Dhurway
Chhapara, Seoni | Nov 10, 2026