मुंगेर विश्वविद्यालय में छात्रों का हंगामा, परीक्षा नियंत्रक से तीखी नोकझोंक
मुंगेर विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग में स्नातक सेमेस्टर-2 के दर्जनों विद्यार्थियों ने अपने रिजल्ट से जुड़ी समस्याओं को लेकर जमकर हंगामा किया। छात्रों ने आरोप लगाया कि कुछ कॉलेजों में आंतरिक परीक्षा में पैसे नहीं देने वाले विद्यार्थियों को कम अंक दिए गए या फेल कर दिया गया, जिससे उनका रिजल्ट खराब हुआ।
मामले को लेकर छात्र नेता श्रवण कुमार के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने संबंधित कॉलेजों पर कार्रवाई की मांग की। इसी दौरान परीक्षा नियंत्रक प्रो. दशरथ प्रजापति और छात्रों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई।बाद में परीक्षा नियंत्रक ने कुलपति से बात कर संबंधित कॉलेज से मामले की जानकारी मांगी। अब छात्रों को विश्वविद्यालय की जांच और कार्रवाई का इंतजार है।
#पब्लिकन्यूजमुंगेर #MungerNews #विश्विद्यालय #Munger
Munger, Munger | Aug 19, 2026