मंझनपुर: कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान तेज, सरसवां और पश्चिम शरीरा के अध्यक्षों को सौंपी गई जिम्मेदारी
कांग्रेस पार्टी के संगठन सृजन अभियान के तहत पश्चिम शरीरा स्थित बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में जिला संयोजक की उपस्थिति में वरिष्ठ कांग्रेस नेता के समक्ष सरसवां ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में भागीरथी पटेल और पश्चिम शरीरा अध्यक्ष के रूप में मुकेश कुमार को विधिवत कार्यभार सौंपा।