मंझनपुर: गौसपुर टिकरी में पत्नी से कहासुनी के बाद युवक ने खाया जहर, इलाज के दौरान हुई मौत, चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
कौशाम्बी जिले के मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के गौसपुर टिकरी गांव में घरेलू विवाद एक बड़ी त्रासदी में तब्दील हो गया। रविवार की सुबह करीब 8 बजे पत्नी से कहासुनी के बाद युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे आनन-फानन में मंझनपुर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया है।