मंझनपुर: लुधियाना जा रहे यात्रियों की अप्पे में लोहन्दा के पास ट्रक ने मारी टक्कर, महिला समेत चार घायल, ट्रक और चालक फरार
कौशाम्बी। सैनी थाना क्षेत्र के लोहन्दा गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने यात्रियों से भरी अप्पे गाड़ी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। अप्पे में सवार महिला समेत चार लोग घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक समेत मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को जिला अस्पताल से प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल रेफर किया गया है।