मंझनपुर: जाति के नाम पर कारोबार नहीं, कांवड़ यात्रा से पहले कौशाम्बी पुलिस का बड़ा एक्शन, मंझनपुर में एएसपी ने दी जानकारी
कांवड़ यात्रा के मद्देनज़र कौशाम्बी पुलिस ने बड़ा कदम उठाते हुए ऐसे सभी ढाबों और होटलों पर कार्रवाई शुरू कर दी है, जो जाति विशेष के नाम से संचालित हो रहे थे जबकि उनके मालिक और संचालक किसी अन्य समुदाय के थे। इस तरह के भ्रामक नामों को सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की आशंका मानते हुए पुलिस ने इन पर शिकंजा कस दिया है। ये जानकारी अपर पुलिस अधीक्षक ने दी है।