मंझनपुर: पारिवारिक विवाद बना ज़हर का कारण, किशोरी की हालत नाजुक, पिता की गाली से आहत होकर रामपुर बसोहरा में निगला ज़हरीला पदार्थ
कौशाम्बी। घरेलू तनाव ने एक किशोरी को मौत के मुहाने पर पहुंचा दिया। मंझनपुर थाना क्षेत्र के रामपुर बसोहरा गांव निवासी 17 वर्षीय नेहा ने पारिवारिक कलह से आहत होकर रविवार की सुबह करीब 7 बजे ज़हरीला पदार्थ खा लिया। उसे गंभीर हालत में मंझनपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नेहा की मां के अनुसार, किसी बात को लेकर घर में पति-पत्नी के बीच कहासुनी हो रही थी।