मंझनपुर: मंझनपुर के पुलिस कार्यालय में एसपी ने करारी क्षेत्र में हुई चोरी की दो वारदातों का किया खुलासा, चोरी का माल व नकदी बरामद
कौशाम्बी मंझनपुर स्थित पुलिस कार्यालय में रविवार को समय करीब 2 बजे एसपी राजेश कुमार ने प्रेस वार्ता कर करारी थाना क्षेत्र में हाल ही में हुई दो बड़ी चोरी की घटनाओं का खुलासा किया। पुलिस ने एक संगठित चोरी गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी का माल, नकदी और दो अवैध तमंचे बरामद किए हैं। गिरोह के दो सदस्य अब भी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।