भगवानपुर: नरहरीपुर में जमीन विवाद को लेकर खूनी झड़प, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
भगवानपुर थाना क्षेत्र के नरहरीपुर गांव में शनिवार दोपहर करीब एक बजे जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दो अन्य लोगों को मामूली चोटें आई हैं। घायल की पहचान नरहरीपुर निवासी गरीब राय के पुत्र रोशन कुमार के रूप में हुई है।